छग: 5836 शिक्षाकर्मियों की होगी भर्ती, पंचायत विभाग ने व्यापमं को लिखी चट्ठी

Ads

छग: 5836 शिक्षाकर्मियों की होगी भर्ती, पंचायत विभाग ने व्यापमं को लिखी चट्ठी

  •  
  • Publish Date - July 13, 2017 / 04:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

 

छत्तीसगढ़ में अब व्याख्याता पंचायत के खाली पदों पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 5836 पदों पर विषयवार और जिलेवार खाली पदों के हिसाब से भर्ती की जाएगी। इसके लिए पंचायत विभाग ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि दो महीने के भीतर वो इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करें और रिजल्ट भी घोषित करें। जिलों में मेरिट सूची के हिसाब से विषयवार व्याख्याता पंचायत यानी शिक्षाकर्मियों की भर्ती की जाएगी। नए शिक्षा सत्र में होने वाली इस भर्ती का लाभ स्कूलों को अक्टूबर में ही मिल पाएगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 72 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। ज्यादातर स्कूलों में विषयवार शिक्षक मौजूद नहीं हैं। जिसकी वजह से साल दर साल स्कूली शिक्षा का स्तर गिर रहा है। खाली पदों को भरने के लिए पिछले दिनों शिक्षाकर्मियों की पदोन्नति और नियमितीकरण को लेकर कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा हुई। लेकिन इस पर कोई फैसला अभी नहीं हो पाया है। इसी बीच अब नए सिरे से व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से भर्ती की जा रही है।