शिक्षाकर्मियों का 26 मई को हल्ला बोल, प्रत्येक विधानसभा में संविलियन संकल्प सम्मेलन

Ads

शिक्षाकर्मियों का 26 मई को हल्ला बोल, प्रत्येक विधानसभा में संविलियन संकल्प सम्मेलन

  •  
  • Publish Date - May 11, 2018 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों ने संविलियन के लिए हल्ला बोल का ऐलान कर दिया है। महापंचायत में तय किया गया है कि 26 मई को संविलियन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में होगा, जिसमें सरकार की अब तक की घोषणा और हाइपावर कमेटी के टाल मटोल रवैए को उजागर किया जाएगा। मोर्चा के संचालक संजय शर्मा ने खास बातचीत में जानकारी दी। 



छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल में राज्य भर के शिक्षाकर्मी महापंचायत में जुटे हैं। इसमें संविलियन मुख्य मुद्दा है। उनकी मांग है कि राज्य सरकार शिक्षा विभाग में संविलियन करने की घोषणा करे, लेकिन सरकार की ओर से हो रही देरी की वजह से शिक्षाकर्मी बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में रणनीति तय करने महापंचायत बुलाई गई है। शिक्षाकर्मी मोर्चा के प्रदेश संचालक विरेन्द्र दुबे, संजय शर्मा विकास सिंह, केदार जैन सहित सभी संचालक और शिक्षाकर्मी इसमें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र ATS के पूर्व प्रमुख हिमांशु रॉय ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि शिक्षाकर्मियों ने सरकार की विकास यात्रा के साथ प्रत्येक विधानसभा में जाकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत सभी विधानसभा में संविलियन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें अपने अपने क्षेत्र के शिक्षाकर्मी विधानसभा क्षेत्रों में इसका आयोजन करेंगे। जिसमें उनकी मांगों के संबंध में सरकार की घोषणा, वादों और आश्वासनों को सिलसिलेवार बैनर पोस्टर के जरिए बताया जाएगा।

वेब डेस्क, IBC24