भोपाल,कल एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम आने वाला है। स्वाभाविक है ऐसे में बच्चों के दिल में थोड़ी तो धुकधुकी होती है। ऐसे में कई बच्चे परेशान होकर कुछ भी गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में बच्चो को उत्साहित करने के लिए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं। दी है। उन्होंने कहा है जो सफल होंगे, वे आगे बढ़ेंगे, लेकिन जो असफल रहेंगे उन्हें मैं कहना चाहूँगा कि अंक ही सफलता और आगे बढ़ने का पैमाना नहीं है। चिंता मत करो आगे बढ़ो।
CM @ChouhanShivraj connects with citizens on #MPCMDilSe | Watch Live https://t.co/HPlt42e3aq
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 13, 2018
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने भी सभी विद्यार्थियों को 14 मई को आनेवाले 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री जोशी ने कहा है कि 12वीं के जिन विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिलेंगे, उन्हें मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही श्री जोशी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि किसी कारणवश यदि रिजल्ट मनवांछित नहीं आता है, तो इससे निराश नहीं हों। रिजल्ट ठीक नहीं आने से मात्र एक वर्ष खराब होता है, जीवन नहीं। अत: अपना जीवन दाँव पर नहीं लगाएँ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन की ऐसी विभिन्न योजनाएँ संचालित हैं, जिनके माध्यम से आप अपना जीवन बेहतर तरीके से संवार सकते हैं। राज्य मंत्री श्री जोशी ने विद्यार्थियों से कहा कि आप हमेशा यह ध्यान रखें कि आपका एक गलत कदम आपके माता-पिता के लिए कितना अधिक दुखदायी हो सकता है।
वेब डेस्क IBC24