JDU New State Committee Team List 2026 : 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव… JDU में अचानक क्यों हुआ इतना बड़ा फेरबदल? क्या है इसके पीछे का असली मास्टरप्लान?

Ads

JDU New State Committee Team List 2026 : 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव... JDU में अचानक क्यों हुआ इतना बड़ा फेरबदल? क्या है इसके पीछे का असली मास्टरप्लान?

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 11:24 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 11:27 PM IST

JDU New State Committee Team List 2026 / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • JDU ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।
  • 12 प्रदेश उ पाध्यक्ष, 38 महासचिव और 74 सचिव नियुक्त किए गए।
  • नीरज कुमार को फिर मुख्य प्रवक्ता और ललन सर्राफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

पटना : JDU New State Committee Team List 2026 जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को अपनी नयी प्रदेश टीम की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में नए पदाधिकारियों के नाम जारी किए।पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 74 प्रदेश सचिव और नौ प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

नीरज कुमार और ललन सर्राफ पर जताया भरोसा

जदयू ने विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार और ललन सर्राफ पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कुमार को मुख्य प्रवक्ता जबकि सर्राफ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी ने कहा कि संगठन के विस्तार का उद्देश्य राज्य में उसकी सक्रियता बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना है।

कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य

Nitish Kumar JDU Office Bearers Spokesperson प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नयी टीम का गठन संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनसंपर्क के लिहाज से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 74 प्रदेश सचिव

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में 12 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, 38 प्रदेश महासचिवों और 74 प्रदेश सचिवों को जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने संगठनात्मक कार्यों का व्यापक आवंटन किया है, जिससे गतिविधियों के विस्तार और उनकी निगरानी दोनों को गति मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें

 

JDU ने कितने नए पदाधिकारियों की घोषणा की है?

पार्टी ने 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 74 प्रदेश सचिव और 9 प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है।

मुख्य प्रवक्ता किसे बनाया गया है?

विधान परिषद सदस्य नीरज कु मार को दोबारा मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।