Reported By: Indresh Suryavanshi
,Ujjain Mahakal Hotel Fire Safety Officer Attacked / Image Source : SCREENGRAB
उज्जैन : Ujjain Mahakal Hotel Fire Safety Officer Attacked : मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में महाकाल मंदिर के आसपास बनी होटलो में फायर सेफ्टी की जाँच के लिए गए फायर अधिकारी के साथ होटल व्यवसाई के पुत्र विकास अरान्य ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी युवक अपनी होटल में फायर सेफ्टी की जाँच से नाराज होकर अधिकारी लक्ष्मण साहू को एक के बाद एक चार चांटे मारते हुए नजर आ रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ चार अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हाल ही में आग जनि की हुई कई घटनाओ के बाद नगर निगम की टीम महाकाल मंदिर के आसपस बनी छोटी बड़ी होटलों में फायर सेफ्टी की चेकिंग कर रही है।MP Crime News Target Checking Viral Video 2026 बुधवार को प्रभारी फायर आफीसर लक्ष्मण प्रसाद साहू अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जय सिंह पूरा क्षेत्र में संचालित होने वाले माँ पीताम्बरा होटल रेसीडेसी पर अग्नि सुरक्षा प्रबंधो के निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां साहू ने साथ में आएं कर्मचारी आशीष भाटी को थाना महाकाल पर बल लेने के लिए पहुंचा दिया।
साहू द्वारा रिसेप्शन काउंटर पर बैठे व्यक्ति से होटल मे किये गये अग्नि सुरक्षा प्रबंधो एवं फायर एनओसी फायर आडिट रिपोर्ट एवं बिल्डिंग परमिशन की जानकारी ले रहे थे कि तभी होटल के मालिक मनोहरलाल अरोन्या का पुत्र विकास अरोन्या अंदर आया और साहू का आई कार्ड पकड लिया और उसको खीचकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।