CG Me Baarish ka Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 5 दिन की बारिश बदल देगी पूरा खेल, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Ads

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब तक 239 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है और बारिश की कमी 64 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत रह गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 10:53 PM IST

CG Me Baarish ka Update

HIGHLIGHTS
  • मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत।
  • मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों का बड़ा अपडेट जारी किया।
  • जल्द सामान्य हो सकता है प्रदेश का बारिश का आंकड़ा।

रायपुर :CG Me Baarish ka Update :  छत्तीसगढ़ में अब मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही अच्छी बारिश ने लोगों और किसानों को बड़ी राहत दी है। इस जोरदार बारिश की वजह से राज्य में सूखे और पानी की कमी के आंकड़ों में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।

239 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है दर्ज

Chhattisgarh Me Baarish Kab Hogi आंकड़ों की बात करें तो 30 जून तक छत्तीसगढ़ में बारिश की कमी करीब 64 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर केवल 17 प्रतिशत रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 239 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस समय तक सामान्य तौर पर 286 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। भले ही अभी की स्थिति सामान्य से थोड़ी कम है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 दिनों में भी प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी, जिससे बारिश का यह अंतर और भी कम हो जाएगा।

प्रदेश में बारिश का कोटा पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा

हालांकि बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से थोड़ा पीछे है, लेकिन मौसम विभाग की 5 दिनों की चेतावनी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रदेश में बारिश का कोटा पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें