सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज लेकिन खुद हो गए ट्रोल का शिकार…

Ads

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज लेकिन खुद हो गए ट्रोल का शिकार...

  •  
  • Publish Date - May 2, 2018 / 04:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहुल गांधी पर किए अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए। दरअसल सीएम शिवराज ने कर्नाटक में पीएम मोदी द्वारा राहुल गांधी को 15 मिनिट बिना पढ़े विकास पर भाषण की चुनौती को लेकर ट्वीट किया की कुछ लोग 15 मिनट क्या, 15 साल भी लगातार बोलें तो भी उनके अलावा किसी को समज नहीं आएगा।

देखें – 

इस ट्वीट के बाद सीएम की ट्विटर पर लोगों ने जमकर खिचाई की दरअसल सीएम ट्वीट में समझ की जगह समज टाइप कर गए इसके बाद लोगो ने सीएम शिवराज की ट्विटर पर भाषा ज्ञान और उनकी घोषाणाओं को लेकर जमकर क्लास लगाई लोगो ने सीएम को रीट्वीट कर अलग अलग तरह से घेरा किसी ने सीएम की भाषा पर सवाल उठाये तो किसी ने खुद सीएम द्वारा ट्वीट किये जाने पर सवाल खड़े किये। 

देखें – 

ट्विटर पर इस तरह लोगो के निगेटिव कमेंट के बाद सीएम ने इस पर सफाई देते ट्वीट किया फोन पर टाइप करते वक्त समझ की जगह समज हो गया। लेकिन, समझने वाले समझ गये।

देखें – 

इस पूरे वाक्या से एक बात तो साफ है कि सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन का सबसे बेहतर माध्यम तो है, लेकिन एक छोटी सी गलती भी आपको ट्रोल सकती है।

 

वेब डेस्क, IBC24