सीधी :मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भीड़ में शामिल कुछ अज्ञात लोगों द्वारा काफिले पर पत्थरबाजी और काले झंडे दिखाने की खबर है। दरसअल, सीएम शिवराज सिंह इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के तहत प्रदेश भर में घूम रहे हैं, इसी के तरह सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा सिधी जिले के चुरहट में पहुंची थी, जहां उनके साथ ये घटना घटी है। अज्ञात लोगों द्वारा की गई इस पत्थरबाजी से उस बस के शीशे टूट गए हैं, जिसमें शिवराज सिंह चौहान सवार थे। हालांकि सीएम शिवराज सुरक्षित है, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
बता दें कि भाजपा ने सीएम के काफिले पर हुए इस हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। इसके बाद सीएम ने चुरहट में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पत्थर फेंकने वालों में अगर हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबले करें, छुपकर इस तरह की हरकतें ठीक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग में थोक में ट्रांसफर, 18 परिवहन अफसर समेत 21 हुए इधर-उधर, देखिए लिस्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मां का नहीं हुआ, वह प्रदेश का क्या होगा।भैया इतने कमजोर हो गए हो तुम शिवराज की एक यात्रा से डर गए ।उन्होंने कहा तुम भी मेरे गांव गए थे, तो मैंने फूल मालाओं से स्वागत कराया था. मैंने कहा था अपना मेहमान आया है। उसका स्वागत करना है.प्रदेश की राजनीति को कहां ले जाओगे?
भाजपा नेता राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि चुरहट विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर किया गया पथराव कायराना हरकत है। सभ्य समाज में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जनता इस कायरता का करारा कांग्रेस को जवाब देगी।
चुरहट विधानसभा क्षेत्र में @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj जी की #JanAshirwadYatra के रथ पर किया गया पथराव कायराना हरकत है। सभ्य समाज में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जनता इस कायरता का करारा जवाब @INCMP को देगी। @BJP4MP @BJP4India pic.twitter.com/98QUfBtxhG
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) September 2, 2018
यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग में थोक में ट्रांसफर, 18 परिवहन अफसर समेत 21 हुए इधर-उधर, देखिए लिस्ट
वहीं, भाजपा नेता लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि चुरहट में जन आशीर्वाद यात्रा को मिले अपार समर्थन से जिनकी चूलें हिल गईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सकुशल हैं। पूरे प्रदेश की जनता और ईश्वर उनके साथ है। कायराना हरकत करने वालों जनता तुम्हारी कायरता का जवाब देगी।
चुरहट में जन #JanAshirwadYatra को
मिले अपार जनसमर्थन से
जिनकी चूलें हिल गईं,
वे कायरों की तरह पथराव पर उतर आए।
मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी सकुशल हैं।
पूरे प्रदेश की जनता और ईश्वर उनके साथ है। कायराना हरकत करने वालों
जनता तुम्हारी कायरता का करारा जवाब देगी @MPRakeshSingh pic.twitter.com/C5blim7dMm— Lokendra Parashar (@LokendraParasar) September 2, 2018
वेब डेस्क, IBC24