मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर के सुशील मूंछ गिरोह के छह सदस्यों को गुंडा अधिनियम के तहत छह महीने के लिए जिले से निष्कासित कर दिया गया क्योंकि वे लोगों को आतंकित कर रहे थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि निष्कासित लोगों में गैंगस्टर का बेटा अक्षयजित उर्फ मोनू शामिल है।
अन्य निष्कासित सदस्यों में भोलू, श्रीकांत, सहदेव (तीनों मथेड़ी गांव के), और अजीत और उसका भाई अमित राठी (मखियाली गांव के) हैं।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने उन शिकायतों पर यह कदम उठाया है जिनमें वे कथित रूप से लोगों को आतंकित करके आगामी पंचायत चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।
भाषा शुभांशि शाहिद
शाहिद