रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्रेजरी का सर्वर डाउन मामले में बयान दिया है। उन्होंने भाजपा के आरोपों को मनगढ़त करार देते हुए कहा कि भाजपाइयों को हमारी योजनाओं से तकलीफ हो रही है। उनके पास अब कोई काम नहीं बचा। इसलिए वो ऐसा आरोप लगा रहे है। सीएम ने आगे कहा कि जब हमारे पास पैसा नहीं रहता तो हम काम कैसे कर पाते।
पढ़ें- कांग्रेस निकालेगी घोटाले की बारात, मूणत ने कार्ड शेयर कर कहा- ऐसा करेंगे स्वागत आबर-बाबर सब आएगा …
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस मामले में भाजपा को ट्वीट कर पटलवार किया है। बीजेपी के ट्वीट पर सिंहदेव ने लिखा है कि ‘मैंने कलेक्टरों से जानकारी ली है, सर्वर चालू है। सभी तरह का भुगतान हो रहा है। सर्वर डाउन की जानकारी चौकीदारों को है, पहरेदारों को नहीं। केंद्र सरकार ही संभालती है सर्वर का जिम्मा, तो क्या कर रही है केंद्र सरकार’।
पढ़ें- नैवेद्य फूड प्रोडक्ट पर जुर्माना, मिठाई खराब निकलने की शिकायत सहीं,…
बतादें भाजपा ने ट्वीट कर ट्रेजरी का सर्वर बीस दिनों से बंद होने दो हजार करोड़ के बिल जाम होने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने किसी अखबार के रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भाजपा के इस ट्वीट का जवाब दिया है।