शिक्षक पिता जहां केन्द्राध्यक्ष वहीं से बेटियों ने दी परीक्षा, सस्पेंड

Ads

शिक्षक पिता जहां केन्द्राध्यक्ष वहीं से बेटियों ने दी परीक्षा, सस्पेंड

  •  
  • Publish Date - June 15, 2018 / 05:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

 पेंड्रा। बिलासपुर जिले के मरवाही के दो और गौरेला विकासखंड के एक शिक्षक को जिला पंचायत सीईओ के द्वारा निलंबित कर दिया गया है।दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 2018 की परीक्षा 28 मार्च से 4 मई तक चली थी जिसमें मरवाही के परीक्षा केंद्र में दो शिक्षक विजय कुमार राय और के आर चक्रधारी को सहायक परीक्षा केंद्राध्यक्ष के बतौर नियुक्त किया गया था। इन दोनों शिक्षकों  ने इसका फायदा उठाते हुये अपनी अपनी बेटियों को इसी परीक्षा केंद्र में बतौर परीक्षार्थी शामिल  कर लिया था जो कि नियमानुसार नहीं था ।

ये भी पढ़े –ईद की छुट्टी पर घर जा रहे जवान औरंगजेब की आतंकियों ने की निर्ममता से हत्या

 

 नियमों के उल्लंघन के मामले में जिला शिक्षा  अधिकारी बिलासपुर की अनुशंसा  के बाद जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिददीकी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरे मामले में गौरेला ब्लाॅक के जोगी सार के सरपंच के साथ ही यहां के हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शिकायत किया था कि यहां की टीचर पूनम सिंह स्कूल नहीं आती है और तो और बच्चों के हित में चलायी जा रही की योजनाओं के किृयान्वयन में सहयोग नहीं करती है जिसकी जांच प्रतिवेदन में शिकायत  को सही पाते हुये जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षिका श्रीमती पूनम सिंह को निलंबित कर दिया है। 

वेब डेस्क IBC24