पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आयी किशोरी की मौत

Ads

पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आयी किशोरी की मौत

  •  
  • Publish Date - April 8, 2021 / 07:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रेल की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई।

रेलवे सुरक्षा बल के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह लगभग नौ बजे एक किशोरी कोखराज थाना क्षेत्र स्थित भरवारी रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रही थी। उसी दौरान प्रयागराज से दिल्ली जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृत लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा