हमें भी एक मौका दे बिहार की जनता : मायावती, BSP गठबंधन ने 80 विधानसभा सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार

Ads

हमें भी एक मौका दे बिहार की जनता : मायावती, BSP गठबंधन ने 80 विधानसभा सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 07:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

लखनऊ, एक नवंबर (भाषा) । बसपा अध्यक्ष मायावती ने बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में जनता से अपनी पार्टी के गठबंधन को मौका देने की अपील की है।

मायावती ने रविवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘बिहार विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही तीन नवंबर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि उन्होंने जद-यू और राजद गठबंधन की सरकारों को बहुत आजमाया है। अब हमारे नए गठबंधन को एक मौका जरूर दें।’

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु के मंत्री दोरईक्कान्नू का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

गौरतलब है कि बिहार की 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही बसपा ने राष्ट्रीय लोक समाज पार्टी से गठबंधन किया है। मायावती ने आगामी तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश की सात और मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भी जनता से बसपा को जीत दिलाकर विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश देने की अपील की है।

ये भी पढ़ें-  भारत-चीन के बीच संबंध ‘गंभीर तनाव’ में हैं, LAC पर परिवर्तन का कोई …

उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘उत्तर प्रदेश की सात और मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव हेतु प्रचार की आज समाप्ति के साथ ही आगामी तीन नवंबर के मतदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित है। मतदाताओं से अपील है कि वे बीएसपी के उम्मीदवारों को सफल बनाकर यहाँ विरोधियों को सही राजनीतिक संदेश दें।’