रायसेन के मंडीदीप के सतलापुर इलाके में रहने वाली 15 साल की एक मासूम लड़की को उसके ही पिता ने पैसों के लिए जिस्मफरोशी के नर्क में धकेल दिया…शर्मनाक तो ये भी है कि पिता भी उस पर बुरी नीयत रखता था…कलयुगी पिता ने पहले तो उसे 50 हजार रुपए में गुना के एक व्यक्ति को बेच दिया…यहां दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म हुआ…जब मासूम वहां से भाग आई तो पिता ने उसका सौदा फिर भोपाल के आनंदनगर में रहने वाली अनीता नाम की एक महिला से 20 हजार में तय कर दिया. इस दौरान उससे जिस्मफरोशी कराई गई…लड़की किसी तरह यहां से भी भागने में कामयाब हो गई और रायसेन पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई…पुलिस अब लड़की को चाइल्ड लाइन की मदद से भोपाल के बालिका आश्रम भेज रही है…साथ ही केस दर्ज कर जांच कर रही है।