बदमाशों ने एक ही परिवार के करीब 6 लोगों पर किया हमला, 2 की हालत गंभीर

Ads

बदमाशों ने एक ही परिवार के करीब 6 लोगों पर किया हमला, 2 की हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - August 18, 2019 / 04:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के महुआ टिकरा गांव में बीती रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और चाकू तलवार से हमला कर बदमाशों ने करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें: CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, लोहण्डीगुड़ा बनेगा नया राजस्व अनुभाग, आसना में बस्तर लोक 

इधर पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल महुआ टिकरा गांव में अपनी दुकान में बैठी युवती पर राहुल नाम का शख्स अपने साथी के साथ सिगरेट का धुआं फूंक रहा था। जिसका युवती ने विरोध भी किया। लेकिन जब युवक नहीं माने तब युवती ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घर के लोगों ने भी युवकों का विरोध किया। गुस्सा बढ़ता देखकर बदमाश वहां से भाग निकले, लेकिन थोड़ी ही देर बाद करीब 8-10 साथियों के साथ वापस लौटे और फिर चाकू तलवार से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। (ambikapur news)