रहस्यमय बीमारी से विकलांग हो रहे ग्रामीण, स्वास्थ्य विभाग भी हैरान

Ads

रहस्यमय बीमारी से विकलांग हो रहे ग्रामीण, स्वास्थ्य विभाग भी हैरान

  •  
  • Publish Date - July 26, 2017 / 02:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

 

हटा के ग्राम पंचायत चैरैया के कलकुआ गांव में रहस्यमयी बीमारी का मामला सामने आया है….यहां के बंजारा टोला में रहने वाले एक परिवार के 3 सदस्य रहस्यमयी बीमारी से दिव्यांग हो गए है….बंजारा टोला में रहने वाली जसिया बाई की 16 साल की बेटी और 13 साल का बेटा पिछले 2 साल से दिव्यांग हो गए है….और अब इसी परिवार का 11 साल का लड़का भी धीरे-धीरे इस रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ रहा है…खास बात ये है कि 2 साल पहले तीनों ही अच्छी हालत में थे….दौड़ते-भागते थे…जबकि अब अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे है….वहीं इनकी बीमारी से स्वास्थ्य विभाग भी अचंभे में है….सूचना मिलने के बाद ठडव् अपनी टीम के साथ बंजारा टोला पहुंचे और तीनों बच्चों की जांच की….साथ ही इलाज का आश्वासन दिया। हालांकि इससे पहले भी बच्चों को इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल रेफर किया गया था…लेकिन डॉक्टरों ने बीमारी समझ में नहीं आने का बहाना बना कर बिना इलाज के ही वापस भेज दिया।