छत्तीसगढ़ में राजनितिक सियासत तेज हो गयी है अब दोनों पार्टी एक दूसरे को निचा गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसी के मद्देनज़र गत दिनों सी. एम. हाउस कवर्धा के सामने आत्महत्या करने वाले युवक बच्चूलाल की मौत को लेकर कांग्रेस मुख्यमंत्री को घेरने में लगी है। इन्ही बातों पर प्रकाश डालने के लिए आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे एवं मो.अकबर प्रेस-वार्ता को सम्बोधित किये।आज हुई कांग्रेस की बैठक में बहुत सी बात सामने आई है जिसमे बच्चू लाल और उसकी पत्नी द्वारा समय समय पर दिए गए आवेदन भी प्रस्तुत किये गए जिसमे उन्होंने कलेक्टर कबीरधाम और सी एम ओ नगर पंचायत से अपने नौकरी और वेतन को लेकर आवेदन किया था। विदित हो कि कवर्धा में गत दिनों मुख्यमंत्री निवास के सामने युवक बच्चूलाल द्वारा स्वयं को जलाकर आत्महत्या कर लिए जाने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे के संयोजक्तव में पूर्व मंत्री मो.अकबर सहित 7 सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया था.