मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) एक यातायात पुलिस कर्मी को नि:स्वार्थ सेवा के लिये उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उसी स्थान पर सम्मानित किया, जहां बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर रोकने के लिये एक महिला ने उसकी पिटाई की थी।
पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी की विधायक कॉलोनी…
मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुलिस कर्मी को सम्मानित करने का वीडियो बृहस्पतिवार को पोस्ट किया गया।
उल्लेखनीय है कि हेडकॉन्स्टेबल एकनाथ पार्ते की दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके के कॉटन एक्सचेंज नाके पर 23 अक्टूबर को एक महिला ने पिटाई की थी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
पढ़ें- सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 1 महिला माओवा…
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोगों ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी की पिटाई करने वाली महिला और उसके साथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि महिला द्वारा पिटाई करने के बावजूद पार्ते के संयंम नहीं खोने की वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को शौर्य पदक का ऐलान, 1
पार्ते को सहायक पुलिस आयुक्त लता डोंडे ने सम्मानित किया और इसका वीडियो मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया।
A video went viral on social media of a woman physically assaulting HC Eknath Parte.
A case has been filed against 2 accused & as a gesture of solidarity towards police personnel working 24/7 across Mumbai, HC Parte was felicitated at the site of the incident.#RespectForAll pic.twitter.com/4QW6SpVSi7
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) October 29, 2020