मध्यप्रदेश में चोरों का बोलबाला, विरोध में व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

Ads

मध्यप्रदेश में चोरों का बोलबाला, विरोध में व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

  •  
  • Publish Date - August 3, 2019 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

श्योपुर/अशोकनगर। मध्यप्रदेश में इन दिनों ​मिलावटखोरों और चोरों का खूब बोलबाला है। मिलावटखोरों पर तो इस समय जमकर कार्रवाई हो रही है लेकिन चोरों पर अभी भी कार्रवाई का इंतजार है। बीते एक महीने पहले ही श्योपुर में एक व्यापारी के यहां बड़ी चोरी हुई थी लेकिन इतने दिनों बाद भी आज तक चोरों का कोई सुराग हाथ नही लगा जिसके बाद यहां व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

read more: महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, मौके से सभी के शव बरामद

बता दें कि एक महीने पहले कराहल थाना क्षेत्र के ब्रामण मोहल्ले में गैस संचालक के यहां चोरी हुई थी। गैस संचालक के यहां से चोर 5 से 6 लाख रुपए के जेवरात और नगद ले उड़े थे। उसके बाद से आज तक उनका कोई सुराग नही मिला। इसके चलते ​व्यापारियों ने बाजार बंद करने का फैसला किया है। विरोध स्वरूप आज और कल दो​ दिनों तक बाजार बंद रहेगें। व्यापारियों ने बंद के साथ साथ उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।

<iframe width=”853″ height=”480″ src=”https://www.youtube.com/embed/ScKF2fp-Q6Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

ताजा खबर