कार की टक्‍कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

Ads

कार की टक्‍कर में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

  •  
  • Publish Date - November 29, 2020 / 07:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

बलिया (उप्र), 29 नवंबर ( भाषा) बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के निकट एक कार से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के निकट शनिवार को एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार गुलाब राजभर (30), उसकी पत्नी सीमा (25) और एक माह की मासूम पुत्री की मौत हो गई तथा डेढ़ साल का पुत्र अंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि अंश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गुलाब अपनी ससुराल से पत्‍नी और बच्‍चों को लेकर घर आ रहा था तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्‍द नेत्रपाल शोभना

शोभना