आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग ने सहायक आयुक्त स्तर के अफसरों को आज पदोनत्ति के साथ तबादले की सौगात दी है। मंत्रालय से आज इंक्रीमेंट के साथ-साथ नया पोस्टिंग का आर्डर भी जारी कर दिया। मंत्रालय से जारी आदेश में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में
प्रज्ञान सेठ (सहायक आयुक्त) कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बीजापुर को उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, आदिवासी विकास रायपुर
गायत्री नेताम (सहायक आयुक्त) कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जगदलपुर को परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला जिला बिलासपुर बनाया गया है।
एस.के. दुबे (सहायक आयुक्त) आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय नया रायपुर से उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, आदिवासी विकास रायपुर (संलग्न-विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी वित्तीय प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर
विवेक दलेला (सहायक आयुक्त) प्रभारी संयुक्त संचालक मिशन संचालक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायपुर को संयुक्त संचालक, कार्यालय मिशन संचालक राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायपुर
के.आर. परस्ते (सहायक आयुक्त) प्रभारी परियोजना प्रशासन गौरेला, जिला बिलासपुर को परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जगदलपुर जिला बस्तर के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार का आदेश जारी कर दिए गए हैं।