कोरोना काल में भी जमीनों की जबरदस्त खरीदी-बिक्री, इस जिले को मिला 35 करोड़ का राजस्व

Ads

कोरोना काल में भी जमीनों की जबरदस्त खरीदी-बिक्री, इस जिले को मिला 35 करोड़ का राजस्व

  •  
  • Publish Date - April 3, 2021 / 08:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

धमतरी, छत्तीसगढ़। कोरोना काल होने के बाद भी धमतरी में साल 2020-21 में जमकर जमीनों की खरीदी-बिक्री हुई। धमतरी जिले में कुल 9 हजार 408 रजिस्ट्री हुई जिससे लगभग 35 करोड़ का राजस्व सरकारी खजाने में गया।

पढ़ें- एक्सीलेटर तेज करते ही उल्टे ट्रॉली पर पलटा ट्रैक्टर…

दरअसल साल 2020 में मार्च से ही कोविड के प्रकोप ने तमाम व्यापार और रोजगार को लगभग ठप ही कर दिया था लेकिन जैसे ही सितंबर के बाद कोविड कमजोर हुआ वैसे ही जमीन का कारोबार का ग्राफ तेजी से बढ़ा और सिर्फ 5 माह में ही पूरे साल का लक्ष्य पूरा हो गया।

पढ़ें- कोेरोना संक्रमण के कारण 7 दिन के टोटल लॉकडाउन की घो…

2020-21 में धमतरी जिले में कुल 9 हजार 408 रजिस्ट्री हुई जिससे लगभग 35 करोड़ का राजस्व सरकारी खजाने में गया। ये आंकड़ा 2019-20 के राजस्व के आंकड़े से करीब 25 फीसदी ज्यादा है।

पढ़ें- प्रेमी जोड़े से बीच सड़क मारपीट करने लगे परिजन.. शा…

जिले में सबसे ज्यादा खरीदी धमतरी ब्लॉक में हुई, जिला पंजीयक ने इसे काफी अच्छा ग्रोथ बताया है। साथ ही ये भी साफ किया है कि जमीन के धंधे पर कोविड का कोई भी असर नहीं पड़ा।

शीर्ष 5 समाचार