सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक और सहायक की मौत

Ads

सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक और सहायक की मौत

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 06:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

अमेठी (उप्र) ,28 नवंबर (भाषा) अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास सड़क हादसे में एक ट्रक चालक और एक सहायक की मौत हो गई ।

मुसाफिरखाना थाने के पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि बीती रात सुल्तानपुर से कानपुर जा रहा एक छोटा ट्रक (डीसीएम) धरौली मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया जिससे ट्रक चालक अकील अहमद (35) तथा सहायक अमन यादव (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यादव ने बताया कि दोनों ही कानपुर जिले के चकेरी क्षेत्र के रामपुरम कॉलोनी के रहने वाले थे ।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

सं आनन्‍द शोभना

शोभना

शोभना