जर्मनी ने टॉमहॉक मिसाइल खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया

Ads

जर्मनी ने टॉमहॉक मिसाइल खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 09:03 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 09:03 PM IST

बर्लिन, नौ जुलाई (एपी) जर्मनी ने टॉमहॉक क्रूज मिसाइल की खरीद और उन्हें देश में तैनात करने के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

जर्मन चांसलर ने बताया कि लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम अमेरिका-निर्मित इन मिसाइल को लेकर यह समझौता इसी सप्ताह तुर्किये की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन से इतर हुआ।

दो-दिवसीय शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद संसद को संबोधित करते हुए मर्ज ने कहा, ‘‘इससे हमारी रक्षा व्यवस्था में मौजूद एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कमी दूर होगी। हम अपनी यूरोपीय प्रणालियों को विकसित करने और उन्हें यूरोप में तैनात करने पर भी काम करेंगे।’’

यह समझौता अमेरिका की रक्षा प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता को यूरोप के अपने प्रमुख सहयोगी देशों तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वर्ष 2022 की शुरुआत में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोप की सुरक्षा रणनीति में बड़े बदलाव आए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका, रूस के मिसाइल हमलों का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के निर्माण का लाइसेंस देगा। लंबे समय से इस तकनीक की मांग कर रहे यूक्रेन के लिए इसे बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।

एपी आशीष सुरेश

सुरेश