उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, कई घायल

Ads

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, कई घायल

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 02:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

बुलंदशहर, चार जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा बृहस्पतिवार को भीमपुर गांव के नजदीक देबाई इलाके में हुआ। पीड़ित नरौरा से किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने गांव की ओर लौट रहे थे कि तभी उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को दानपुर और देबाई के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल रामप्यारी (56) और महेन्द्रावती (46) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और फरार ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

भाषा

रवि कांत दिलीप

दिलीप