बिजनौर में कार पलटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

Ads

बिजनौर में कार पलटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 09:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

बिजनौर, 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को एक कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार तड़के धामपुर थाना क्षेत्र में रानीबाग पुलिस चौकी के निकट मुरादाबाद से आ रही कार पलट गई जिससे उसमें सवार कृपाल सिंह और सूर्यकांत की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र