ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Ads

ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 23, 2021 / 06:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

महोबा (उत्तर प्रदेश), 23 जून (भाषा) महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शहर के बजरिया मोड़ पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल सवार प्रेमनारायण (29) और अजय (27) एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों युवक चरखारी थाना क्षेत्र के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है और दोनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा