सुकमा/बीजापुर -कल देर रात जवानों को नक्सल ऑपरेशन के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसके तहत सुकमा पुलिस ने एक महिला नक्सली नंदा गरदुम और एक पुरुष नक्सली कुंजाम लक्खे को देर रात मार गिराया है। आपको बता दें कि पुलिस को ये कामयाबी चिंतागुफा थाना क्षेत्र के टोकनपल्ली इलाके में मिली है।
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में इलाज के बजाय डॉक्टर कर रहे है क्लर्क का काम
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर एक पुलिस टीम को सर्चिंग पर भेजा गया था। सर्चिंग टीम में डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल थे। टोकनपल्ली क्षेत्र में पहुंचते ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया, वहीं मौके का फायदा उठाकर बाकी नक्सली फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक कुछ और भी नक्सलियों को गोलियां लगी है, जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये।मुठभेड़ के बाद हुई सर्चिंग में पुलिस ने दोनों नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं कुछ हथियार और विस्फोटक भी मिले हैं। मार गिराये गये नक्सलियों में महिला नक्सली की पहचान नंदा गरदुम के रूप में की गयी है। नंदा गंगालुवा मिलिशिया मेंबर है वहीं दूसरे नक्सली की पहचान सन्नी उर्फ कुंजम के रूप में हुई है। कुंजम राजपेंटा एलओएस मेंबर है.
ये भी पढ़े – अगले 20 साल तक राजनांदगांव शहर को नहीं होगी पानी की तकलीफ: डॉ. रमन सिंह
इसके साथ ही ये भी खबर मिली है कि बीजापुर के पास नक्सलियों ने यात्री बस जला दिया है ये बस कांकेर ट्रेवल्स की बताई जा रही है। थानां तोयनार के पास घटी घटना के बाद 2 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं। इसके साथ ही अलग अलग थाना क्षेत्र से 3 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं बताया जा रहा है कि गरिफ्तार 3 नक्सलियो पर स्थाई वारेंट तमिल है.
वेब टीम IBC24