यूजिसी ने माँगा आर्थिक तंगी से दाखिला न ले पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Ads

यूजिसी ने माँगा आर्थिक तंगी से दाखिला न ले पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

  •  
  • Publish Date - February 24, 2018 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

देश में ऐसे बहुत से होनहार खिलाडी हैं जो आर्थिक तंगी के चलते आगे नहीं पढ़ पाते और इसी के चलते वे बेहतर खेलते हुए भी बीच में ही अपनी हुनर को विराम दे देते हैं। इन्ही सभी बातों को ध्यान में रख कर यूजिसी ने सभी विश्वविद्यालय को  सर्कुलर भेज कर ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी है जो आर्थिक तंगी के कारण कॉलेज व यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाते।

ये भी पढ़े –सितम्बर 2018 तक हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री डॉ. सिंह 

इस तरह के  खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। यूजीसी की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़िया सर्कुलर भेज कर, सितंबर 2018 तक खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी है.

ये भी पढ़े – दोनो राष्ट्रीय पार्टी सतनामी समाज को ठगने के प्रयास में एक साथ-अजीत जोगी

खबर मिली है कि नया सत्र शुरू होने से पहले कॉलेज व विवि स्तर पर इस तरह के खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर यूजीसी को भेजना होगा।यूजीसी ने कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधन को पत्र जारी कर सितंबर 2018 तक मानक पूरे करने वाले खिलाड़ियों के नाम व क्लेम भेजने के निर्देश दिए हैं।

वेब टीम IBC24