कुंए में गिरने से गंभीर रूप से घायल मामा भांजे की मौत

कुंए में गिरने से गंभीर रूप से घायल मामा भांजे की मौत

कुंए में गिरने से गंभीर रूप से घायल मामा भांजे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 25, 2020 8:42 am IST

बहराइच (उप्र), 25 नवम्बर (भाषा) बहराइच जिले के फखरपुर थानांतर्गत हैबतपुर गांव में मंगलवार रात अंधेरे के कारण कुंए में गिरने से गंभीर रूप से घायल एक मामा और भांजे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बुधवार को बताया कि हैबतपुर गांव निवासी विक्रम ने मंगलवार रात पुलिस को सूचित किया कि उनका पुत्र अशोक उर्फ कल्लू (36) तथा उनका नाती आदित्य कुमार (6) किसी कार्यवश घर से बाहर गये थे और अंधेरा होने के कारण कुंए को नहीं देख सके और असंतुलित होकर कुंए में गिर पड़े।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दोनों को कुंए से निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भाषा सं जफर

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में