उत्तर प्रदेशः बिजनौर में युवक की चाकू मारकर हत्या

Ads

उत्तर प्रदेशः बिजनौर में युवक की चाकू मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - March 27, 2021 / 08:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

बिजनौर, 27 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला में शराब पीते समय हुई बहस के बाद चार लोगों ने सौरभ (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि नामजद आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गयी हैं।

भाषा सं. कृष्ण पवनेश

पवनेश