उत्तर प्रदेश : बस का इंतजार कर रही महिला की गोली मार कर हत्या

Ads

उत्तर प्रदेश : बस का इंतजार कर रही महिला की गोली मार कर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 15 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर बस का इंतजार कर रही एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगाराजपुर के बाहर हुई। 26 वर्षीय विवाहित महिला शेरनगर गांव की रहने वाली थी और अस्पताल में जांच के लिए आई थी।

पुलिस ने बताया कि जब महिला देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

भाषा रवि कांत धीरज

धीरज