देश के हालात किस कद्र लड़कियों को लेकर बिगड़ गए हैं इसका अंदाज इंदौर की रहने वाली युवती के ट्विटर पोस्ट से ही लगाया जा सकता है। आज इंदौर में एक स्कूटी सवार युवती से कुछ बदमाशों ने छेड़खानी की ऐसी हरकत की जिसके चलते उसक ऐक्सिडेंट हो गया।उसने अपने साथ हुई पूरी घटना को ट्विटर पर बयां पर पोस्ट किया है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया है और वो भी अपने ट्विटर के द्वारा
This happened today. Two guys tried to pull my skirt while I was on my activa and said, “dikhao Iske niche Kya hai?” I tried to stop them and lost control and met with an accident. pic.twitter.com/V02hb62vwE
— A (@SharmaAakarshi) April 22, 2018
ये ट्वीट्स वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवती के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ‘यह एक शर्मनाक हरकत है, इनको ढूंढकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इंदौर कलेक्टर और डीजीपी तुरंत इस मामले में कार्रवाई करें और मुझे इस विषय पर जानकारी दें।
यह एक शर्मनाक हरकत है, इनको ढूँढ कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। @IndoreCollector @DGP_MP तुरंत कार्यवाही करे एवं मुझे इस विषय पर जानकारी दे। https://t.co/d5Yq0HbBwn
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 23, 2018
इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट्स में अपने गुस्से का इजहार किया। युवती ने लिखा, ‘यह इंदौर की व्यवस्ततम सड़कों में से एक पर हुआ। वहां खड़े किसी भी शख्स ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। वह भाग गए और मैं उनका नंबर भी नहीं देख पाई।’
What I want to wear is my fucking choice. Those guys don’t have any right to harass me because WEARING A SKIRT DOESN’T GIVE YOU A RIGHT TO BEHAVE LIKE THAT. An uncle who came to help me after my fall said, “it’s because you’re wearing a skirt!” I’ve never been so offended.
— A (@SharmaAakarshi) April 22, 2018
युवती ने अगले ट्वीट में लिखा, मैं क्या पहनती हूं यह मेरी पसंद है। स्कर्ट पहनने का मतलब यह नहीं कि कोई ऐसी हरकत करे। क्या होता अगर रात होती और मैं उस सड़क पर अकेली होती। ऐसा कई लड़कियों के साथ होता है, पर वे चुप रहती हैं। मगर मैं पुलिस कम्प्लेंट कर रही हूं, पता नहीं वे उन दोनों को ढूंढ पाएंगे या नहीं, पर यह जरूरी है।
web team IBC24