ये क्या, जमीन में हुआ विस्फोट और झुलस गए दो बच्चे, देखिए वीडियो

Ads

ये क्या, जमीन में हुआ विस्फोट और झुलस गए दो बच्चे, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 11, 2018 / 02:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

कोरबा। जिले के दर्री थानाक्षेत्र के अयोध्यापुरी इलाके में आज एक अजीबो-गरीब घटना घटी जिसमें जमीन के भीतर से विस्फोट के साथ आग निकली। इस आग से दो मासूम झुलस गए हैं, जिनका उपचार जारी है। वहां के रहवासी इस घटना से हैरान हैं, वही पुलिस भी अचरज में है। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया हैपुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के बाद किसी नतीजे पर पहुने की बात कही इस घटना में एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है

दरसअल घटना लगभग 12.30 बजे की है जहां दर्री इलाके के अयोध्यापुरी बस्ती में सड़क पर अचानक ज़मीन के भीतर से विस्फोट होते हुए चिंगारी निकली। धमाके की आवाज़ से आसपास के लोग चौक गए। विस्फोट के साथ जो चिंगारी निकली, उसकी चपेट में आने के कारण राहुल यादव (14 वर्ष) और दीपांशु यादव (9 वर्ष) झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर सभी हैरान हैं। कोरबा एक औद्योगिक शहर है, इसलिए यह प्राकृतिक घटना भी हो सकती हैं, लेकिन जमीन के भीतर से निकली आग और विस्फोट को पुलिस एक आपराधिक घटना के तौर पर भी देख रही है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की इफ्तार पार्टी 13 को, प्रणब मुखर्जी को दावत नहीं

हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। जमीन के भीतर से जमीन के भीतर से हुए विस्फोट के इस मामले ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। कोई इसे ज्वालामुखी कह रहा है, तो कोई इसे दैवीय प्रकोप मान रहा है।

इस घटना को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं साथ ही घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर हाइटेंसन टावर भी है ऐसे में आशंका है कि टावर में किसी तरह के इलेक्ट्रिसिटी के कारण इसका असर रोड पर देखने को मिला मगर आखिर घटना का कारण क्या था ये पुलिसिया जांच के बाद ही स्पस्ट हो सकेगा।

वेब डेस्क, IBC24