बगैर सूचना बांध से छोड़ा गया पानी, पेड़ से चिपकी रही तीन जानें

Ads

बगैर सूचना बांध से छोड़ा गया पानी, पेड़ से चिपकी रही तीन जानें

  •  
  • Publish Date - July 12, 2017 / 06:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

 

जशपुर में गुल्लू बांध से बगैर सूचना पानी छोड़ देने पर दो महिलाएं पानी में बह गईं। उनके साथ एक बच्चा भी था। महिलाएं बच्चे को गोद में लिए आधे घंटे तक मौत से जूझती रहीं। ग्रामीणों ने तीनों की जान बचाई। दरअसल बेने गांव की निवासी देवकी बाई और तुलसी बाई नदी में पानी लेने गईं थीं। तुलसी के साथ ढाई साल का बेटा योगेंद्र भी था। इसी दौरान गुल्लू हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के लिए बने डैम का गेट अचानक खोल दिया गया। इससे आई बाढ़ में तीनों बहने लगे। करीब 100 मीटर दूर वे जामुन के पेड़ के तने में फंस गए। तुलसी बच्चे को सीने से लगाए संघर्ष करती रही। देवकी भी मदद करती रही। गांव के ही एक युवक खेमराज ने उन्हे जूझते देखा और लोगों को मदद के लिए बुलाया। रस्सी फेंककर काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण उनतक पहुंचे और उन्हे बाढ़ से बाहर लेकर आए

शीर्ष 5 समाचार