कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को क्यों चलाना पड़ा आटो रिक्शा, जानिए पूरी खबर 

Ads

कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को क्यों चलाना पड़ा आटो रिक्शा, जानिए पूरी खबर 

  •  
  • Publish Date - July 10, 2017 / 04:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

 

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को रायपुर की सड़कों पर सवारियों से भरी आटो रिक्शा चलाते नजर आए। लोग मंत्री को भीड़ भरी सड़क पर आटो चलाते देख चैंक भी गए और खड़े होकर देखने लगे। दरअसल छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग की योजना के तहत 20 श्रमिकों को ई रिक्शा का वितरण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया । इस पर सरकार की ओर से 30 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। रिक्शा वितरण के बाद मंत्री खुद उसमें सवार हो गए और चलाने लगे। इसे देख पार्टी के नेता भी सवार हो गए और सिक्युरिटी वाले भी इसमें लटक गए। फिर मंत्री आटो लेकर बंगले से निकले और भीड़ भरी सड़क पर उसे चलाने लगे। मंत्री ने कहा कि रायपुर शहर को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए ई रिक्शा को प्रोत्साहित किया जा रहा है।