शराबी पति ने पत्नी के आंख, नाक और मुंह में डाला फेवीक्विक, दम घुटने से हुई मौत

Ads

शराबी पति ने पत्नी के आंख, नाक और मुंह में डाला फेवीक्विक, दम घुटने से हुई मौत

  •  
  • Publish Date - August 5, 2018 / 07:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की  मुंह, नाक और आंख में फेवीक्विक डालकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है दोनों पति और पत्नी के बीच हर रोज झगड़ा होतसा था। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आरएन शर्मा ने बताया कि राजपूत कॉलोनी में रहने वाले हल्केराम कुशवाह (40) ने अपनी पत्नी दुर्गा बाई के मुंह, नाक और आंख में फेवीक्वीक ग्लू डाल दिया. इससे दम घुटने से दुर्गा बाई की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें –कांग्रेस में 90 विधानसभा सीट के लिए 7 सौ से ज्यादा दावेदारी, स्क्रूटनी का संकट

इतना ही नहीं आरोपी ने अपने इस कृत्य को अंजाम देने से पहले अपने दोनों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया था। घटना के बारे में जानकारी उस वक्त लगी जब आरोपी काबड़ा  बेटा शाम को घर वापस लौटा और उसने अपनी मां को मृत पाया. 15 वर्षीय  बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हल्केराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें –चलती कार से निकला सांप, कार छोड़ भागा ड्राइवर

 

 आरोपी के बेटे ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका पिता  शराब पीकर मां से अक्सर झगड़ा करता था और इससे पहले भी वह मां को जहर देकर मारने की कोशिश कर चुका है। 

वेब डेस्क IBC24