आगरा, 20 नवंबर (भाषा) । कमलानगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक महिला चिकित्सक की गला काटकर हत्या कर दी गयी। डॉक्टर के गले पर चाकू से प्रहार किया गया। उन्हें गंभीर हालत में देहली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- अतिक्रमण तोड़ो अभियान: गुंडा-बदमाशों के 15 अवैध कब्जों को तोड़ने में जुटा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमलानगर के कावेरी कुंज निवासी सर्जन डॉ. अजय सिंघल की पत्नी डॉ. निशा सिंहल (38) शुक्रवार शाम घर पर अकेली थीं। केबल में खराबी आने पर उन्होंने केबल ऑपरेटर को फोन किया जिसे सही करने के लिए शुभम नामक एक युवक उनके घर पहुंचा।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सगे चाचा-ताऊ, मामा-बुआ और मौसी के बच्चों के बीच
बच्चों के अनुसार आरोपी युवक ने मोबाइल पर एप डाउनलोड करते-करते अचानक चाकू से हमला कर डॉक्टर निशा का गला रेत दिया था। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी और डेढ़ घंटे तक तड़पती रहीं। दोनों बच्चों ने दूसरे कमरे से इस खौफनाक मंजर को देखा। आरोपी ने बच्चों को भी मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने बेहोश होने का ड्रामा किया, जिससे आरोपी ने उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- आज रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना, हल्की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह तकरीबन एक घंटे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधे घंटे में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में निशा का काफी खून बह गया। पति, पड़ोसियों की मदद से निशा को हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल अवस्था में बच्चों को भर्ती किया गया है। बच्चों को गले पर चाकू से वार किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बेमौसम ने बढ़ाई चिंता, आज भी कई जगहों में भारी बारिश के आसार, बढ़ेगी
पुलिस के मुताबिक डॉ. निशा सिंघल के बच्चों ने बताया है कि टीवी रीचार्ज के लिए आए युवक ने मां से कहा था कि वह आज उनकी सारी टेंशन खत्म कर देगा और अगले ही पल उसने चाकू से गला रेत दिया। वे दूसरे कमरे से यह देख रहे थे। युवक ने मां से मोबाइल लेकर कहा था कि वह एप डाउनलोड कर रहा है जिससे टीवी रिचार्ज किया जा सकता है, इसके बाद आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- आज रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना, हल्की बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
बच्चों के बताए मुताबिक आरोपी पहले भी घर आ चुका है, इसलिए वह उसे जानते हैं। उनका नाम शुभम है। उसने ही घर में डिश लगाया था। वह रिचार्ज के लिए भी आता था । वारदात के बाद आरोपी ने एक घंटे तक घर खंगाला और बैग में कैश जेवरात भरकर ले गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।