सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

Ads

सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 06:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

बांदा, आठ नवंबर (भाषा) बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में शनिवार को एक ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।

अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश मिश्रा ने रविवार को बताया, ‘‘शनिवार की शाम अतर्रा कस्बे से मजदूरी कर राजकुमार वर्मा (40) साइकिल से अपने गांव नगवारा जा रहा था तभी ओरन मार्ग में एक विद्यालय के नज़दीक सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्‍कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।”

उन्होंने बताया, ‘हादसे के बाद चालक ट्रक को बिसंडा मार्ग में पेट्रोल पंप के पास खड़ा करके भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और इस सिलसिले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’

भाषा सं आनन्‍द शोभना

शोभना