नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया युवक, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Ads

नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया युवक, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

  •  
  • Publish Date - November 17, 2020 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र) 17 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को एक युवक कथित रूप से भगाकर ले गया लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना सदर बाजार के अंतर्गत पंच पीर तिराहे पर रहने वाली 16 वर्षीय लड़की जनरल स्टोर की दुकान पर बैठती थी । उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जिला निवासी सेल्समैन रियाज खान उस दुकान पर सामान देने आता था ।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और सोमवार को रियाज उस लड़की लेकर भाग गया । लड़की के पिता ने सोमवार को थाना सदर बाजार में रियाज के विरुद्ध मामला दर्ज कराया ।

कुमार ने बताया कि पुलिस को सर्विलांस की मदद से जानकारी मिली कि दोनों हरियाणा के सोनीपत में मौजूद हैं ।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह दोनों को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

आरोपी युवक का कहना है कि उसके घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी इसलिए वह घबराकर शाहजहांपुर वापस आ गया ।

पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है ।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार

कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।