आर्थिक तंगी के चलते युवती ने की आत्‍महत्‍या

Ads

आर्थिक तंगी के चलते युवती ने की आत्‍महत्‍या

  •  
  • Publish Date - December 20, 2020 / 01:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

बलिया (उप्र) 20 दिसंबर (भाषा) बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा रोड में कथित तौर पर आर्थिक तंगी के कारण एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलिया शहर कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने रविवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा रोड में विनीता (24) का शव आज सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। उन्होंने बताया कि कमरे की छत में पंखा टांगने के लिये लगाये गये लोहे के पाइप में बंधी चादर के सहारे विनीता का शव लटक रहा था।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।

उन्होंने बताया कि युवती कथित तौर पर परिवार की आर्थिक तंगी से परेशान थी। विनीता एमए में पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग उसकी शादी तय करने के लिये प्रयास कर रहे थे लेकिन इसमें पैसे की कमी आड़े आ रही थी।

भाषा सं. आनन्‍द प्रशांत

प्रशांत