किशोरी की आत्‍महत्‍या के मामले में युवक गिरफ्तार

Ads

किशोरी की आत्‍महत्‍या के मामले में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 18, 2020 / 11:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

बलिया (उप्र) 18 दिसंबर (भाषा) बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी द्वारा अपने एक निकट सम्बन्धी के फोन पर अनुचित बातचीत करने से दुखी होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर लेने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को बताया कि गत 16 दिसंबर की रात्रि में 16 वर्षीया एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर कल नगरा थाने में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पिता ने तहरीर में जानकारी दी कि उसका एक नज़दीकी रिश्तेदार मनीष (19) उसकी पुत्री से फोन पर प्रेम प्रपंच की बात करता था, जिससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली।

यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनीष चौहान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

भाषा सं आनन्‍द अमित

अमित