Coal India Share Price: Coal India के नाम 1057 करोड़ का प्रोजेक्ट! सोमवार को स्टॉक में ताबड़तोड़ उछाल की उम्मीद, निवेशकों पर होगी पैसों की बारिश!

Coal India Share Price: मंगलवार को महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा, जिससे सोमवार 30 मार्च को इस वित्त वर्ष का आखिरी कारोबारी दिन होगा। इस दिन कोल इंडिया के 1057 करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट की वजह से इसके शेयर में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। (NSE: COALINDIA, BSE: 533278)

Coal India Share Price: Coal India के नाम 1057 करोड़ का प्रोजेक्ट! सोमवार को स्टॉक में ताबड़तोड़ उछाल की उम्मीद, निवेशकों पर होगी पैसों की बारिश!

(Coal India Share Price/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: March 29, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: March 29, 2026 5:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रोजेक्ट राशि: ₹1057.09 करोड़ BESS प्रोजेक्ट।
  • पूरा होने का समय: 18 महीने के भीतर।
  • शेयर प्रदर्शन: वित्त वर्ष में 12% मजबूती, साल में 35.93% उछाल।

नई दिल्ली: Coal India Share Price: सोमवार 30 मार्च 2026 को कोल इंडिया के शेयरों पर नजर रहेगी, क्योंकि यह वित्त वर्ष 2026 का आखिरी कारोबारी दिन होगा। इस दिन कोल इंडिया के शेयरों में 1057 करोड़ रुपये के तेलंगाना प्रोजेक्ट के चलते तेज हलचल देखी जा सकती है। अब तक इस वित्त वर्ष में कोल इंडिया के शेयर करीब 12% चढ़ चुका है।

1057 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट

कोल इंडिया को तेलंगाना पावर जेनेरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को BESS (बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत तेलंगाना के चौटुप्पल में 750 MWh का बीईएसएस प्लांट डेवलप किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 1,057.09 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को 18 महीने में पूरा किया जाना है।

कोल इंडिया का प्रदर्शन

कोल इंडिया के शेयर शुक्रवार 27 मार्च 2026 को बीएसई पर 445.10 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 और सेंसेक्स में 2-2% की गिरावट आई थी। कोल इंडिया के शेयर में पिछले कुछ समय से मजबूती देखी जा रही है और इस बड़े प्रोजेक्ट के बाद इसके शेयरों में और भी हलचल देखने को मिल सकती है।

Coal India Ltd – स्टॉक जानकारी (27 मार्च 2026)

संकेतक (Indicator) विवरण (Value)
आज का मूल्य 445.10 INR (+1.40 / 0.32%)
समय 27 Mar, 3:30 pm IST
ओपन (Open) 442.60 INR
उच्चतम (High) 448.50 INR
न्यूनतम (Low) 441.05 INR
मार्केट कैप (Market Cap) 2.74 LCr
P/E अनुपात (P/E Ratio) 9.19
52-सप्ताह उच्च (52-wk High) 476.00 INR
52-सप्ताह न्यूनतम (52-wk Low) 356.00 INR
लाभांश (Dividend) 5.93%
त्रैमासिक लाभांश राशि (Quarterly Dividend Amt) 6.60 INR

पिछले साल में शेयर का हाल

कोल इंडिया के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को 350.15 रुपये पर था, जो इसका एक साल का सबसे निचला स्तर रहा। इसके बाद शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और 13 मार्च 2026 को 475.95 रुपये तक पहुंच गए, जो एक साल का उच्चतम स्तर था। इस प्रकार पिछले साल की तुलना में कोल इंडिया के शेयर ने 35.93% की बढ़ोतरी दर्ज की है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।