Dividend Stock: 19वीं बार डिविडेंड दे रही है ये कंपनी! जानिए, दांव लगाने से पहले आपका रिटर्न कितना चमक सकता है!

Dividend Stock: शेयर बाजार में बढ़त के बावजूद, डीआईसी इंडिया लिमिटेड (DIC India Ltd) के शेयरों में आज गिरावट देखी गई। शेयर लगभग 9% तक लुढ़क गया, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ और बाजार में कंपनी के स्टॉक की कमजोरी साफ़ नजर आई।

Dividend Stock: 19वीं बार डिविडेंड दे रही है ये कंपनी! जानिए, दांव लगाने से पहले आपका रिटर्न कितना चमक सकता है!

(Dividend Stock/ Image Credit: Pixabay)

Modified Date: March 16, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: March 16, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • DIC India Ltd का 19वां डिविडेंड आज घोषित।
  • एक शेयर पर मिलेगा 3 रुपये का लाभ।
  • रिकॉर्ड डेट: 16 मार्च 2026।

नई दिल्ली: DIC India Dividend Stock: शेयर बाजार में आज तेजी के बावजूद डीआईसी इंडिया लिमिटेड (DIC India Ltd) के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर आज लगभग 9 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। बीएसई में शेयर 535 रुपये के स्तर पर खुलने के बाद गिरकर 484 रुपये तक पहुंच गया। इसके पीछे कारण है कि शेयर आज एक्स-डिविडेंड मोड में ट्रेड कर रहा है। कंपनी के निवेशकों के लिए यह दिन अहम है क्योंकि इसी के आधार पर डिविडेंड का लाभ तय होगा।

एक शेयर पर मिलेगा 3 रुपये का डिविडेंड

कंपनी ने शेयरधारकों को जानकारी दी है कि एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इसके लिए 16 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई थी। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी की रिकॉर्ड बुक में आज रहेगा, उन्हें ही यह डिविडेंड मिलेगा। यह कंपनी का 19वां डिविडेंड है। डीआईसी इंडिया ने पहली बार 2001 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था, उस समय एक शेयर पर 4.20 रुपये का लाभ बांटा गया था।

शेयर की कीमतों का हाल

बीते एक महीने में DIC India Ltd के शेयरों में लगभग 10.61 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में शेयरों का भाव 25 प्रतिशत गिरा है, जबकि सेंसेक्स में इस दौरान 2.40 प्रतिशत की तेजी रही। दो साल में यह स्टॉक 15 प्रतिशत की बढ़त दिखा चुका है और तीन साल में यह 32 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। कंपनी का 52-सप्ताह का लो लेवल 450.50 रुपये और हाई लेवल 742.60 रुपये है। मार्केट कैप 444.26 करोड़ रुपये है।

DIC India Ltd – स्टॉक जानकारी (16 मार्च 2026)

पैरामीटर विवरण
क्लोज़ प्राइस ₹484.00
आज का बदलाव −48.80 (−9.16%)
आज का ओपन ₹511.15
आज का हाई ₹535.00
आज का लो ₹484.00
मार्केट कैप ₹444.26 करोड़
P/E रेश्यो 25.57
52-सप्ताह हाई ₹742.60
52-सप्ताह लो ₹450.50
डिविडेंड यील्ड 0.62%
क्वार्टरली डिविडेंड राशि ₹0.75

कंपनी की हिस्सेदारी

डीआईसी इंडिया लिमिटेड में प्रमोटर का हिस्सा 71.75 प्रतिशत है, जबकि पब्लिक के पास 28.25 प्रतिशत हिस्सा है। निवेशकों को एक्स-डिविडेंड के चलते आज ध्यान रखना होगा कि शेयर की गिरावट के बावजूद डिविडेंड का लाभ उन्हें मिलेगा। कंपनी का लंबे समय से निवेशकों को डिविडेंड देने का भीरिकॉर्ड है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।