(Dividend Stocks/ Image Credit: ANI News)
नई दिल्ली: Dividend Stocks डिविडेंड का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए आज गुरुवार, 12 फरवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, हिंदुस्तान कॉपर, महानगर गैस और करीब 24 कंपनियों के शेयर आज ही खरीदना जरूरी है। क्योंकि इसके बाद ये शेयर एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट पर पहुंच जाएंगे और इस बार का डिविडेंड पाने का मौका समाप्त हो जाएगा।
रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिसके आधार पर तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा। एक्स-डिविडेंड डेट आमतौर पर रिकॉर्ड डेट के आसपास ही होती है। इस दिन से शेयर की कीमत डिविडेंड भुगतान को ध्यान में रखते हुए एडजस्ट हो जाती है। इसलिए निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर होना चाहिए।
भारत में T+1 सेटलमेंट साइकिल लागू है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई निवेशक रिकॉर्ड डेट अर्थात् यहां 13 फरवरी 2026 को शेयर खरीदता है, तो वह डिविडेंड पाने का हकदार नहीं होगा। डिविडेंड प्राप्त करने के लिए निवेशकों के पास 12 फरवरी तक शेयर उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। इसलिए निवेशकों को जल्दी से जल्दी इन शेयरों को खरीदकर पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने 7.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। हिंदुस्तान कॉपर 1 रुपये प्रति शेयर देगी। Esab India ने सबसे अधिक 25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। MRF लिमिटेड ने 3 रुपये, NMDC 2.5 रुपये और महानगर गैस लिमिटेड 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। इसके अलावा BEML, BLS इंटरनेशनल सर्विसेज, गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया, KPR मिल, मिंडा कॉरपोरेशन, सोनाटा सॉफ्टवेयर और VRL लॉजिस्टिक्स जैसी कंपनियां भी डिविडेंड देंगी।
| Sr. No. | शेयर का नाम | एक्स-डेट | डिविडेंड की राशि | रिकॉर्ड डेट |
| 1 | BEML Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹2.5 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 2 | BLS International Services Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹2 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 3 | BLS E-Services Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹0.50 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 4 | Dynamatic Technologies Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹5 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 5 | Esab India Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹25 (अंतरिम) | 14 फरवरी 2026 |
| 6 | Gothi Plascon India Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹2 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 7 | Gulf Oil Lubricants India Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹21 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 8 | HBL Engineering Ltd-$ | 13 फरवरी 2026 | ₹2 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 9 | Hindustan Copper Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹1 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 10 | K.P.R. Mill Limited | 13 फरवरी 2026 | ₹2.5 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 11 | Mazagon Dock Shipbuilders Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹7.5 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 12 | Mahanagar Gas Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹12 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 13 | Minda Corporation Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹0.60 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 14 | MRF Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹3 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 15 | NMDC Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹2.5 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 16 | NRB Bearings Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹3.20 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 17 | Route Mobile Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹3 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 18 | Shivalik Bimetal Controls Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹2 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 19 | S H Kelkar and Company Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹1 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 20 | Sonata Software Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹1.25 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 21 | Sreeleathers Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹1 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 22 | Suprajit Engineering Ltd-$ | 13 फरवरी 2026 | ₹1.50 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 23 | United Van Der Horst Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹0.20 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
| 24 | VRL Logistics Ltd | 13 फरवरी 2026 | ₹5 (अंतरिम) | 13 फरवरी 2026 |
डिविडेंड कंपनी के मुनाफे का वह हिस्सा होता है, जिसे शेयरधारकों में बांटा जाता है। इसे अंतरिम, फाइनल या स्पेशल डिविडेंड के रूप में दिया जा सकता है। अब कंपनियां डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) नहीं देतीं। अगर किसी रेजिडेंट व्यक्ति को एक वित्त वर्ष में 5,000 रुपये से अधिक डिविडेंड मिलता है, तो उस पर 10% TDS काटा जाएगा। इसलिए जिन निवेशकों की नजर डिविडेंड इनकम पर है, उनके लिए 12 फरवरी तक शेयर खरीदना बेहद जरूरी है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।