Bonus Share: निवेशकों के लिए सुनहरा मौका! 5 साल में 306% रिटर्न देने वाली कंपनी दे रही इतने बोनस शेयर, आज है फायदा उठाने का आखिरी मौका

Ads

Bonus Share: आज आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है। कंपनी अपने निवेशकों को एक शेयर पर 1 बोनस शेयर ऑफर दे रही है यानी हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। यह निवेशकों के लिए फायदा कमाने का सुनहरा मौका है।

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 01:28 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 01:28 PM IST

(Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • आज IRB शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं।
  • बोनस अनुपात: 1 शेयर पर 1 शेयर।
  • शेयर सुबह 10.89% तक तेजी पर रहा।

Bonus Share News: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 बोनस शेयर दे रही है यानी हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। आज सुबह इस शेयर में 10.89% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा है।

आज है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने अपने निवेशकों को जानकारी दी है कि बोनस शेयर के लिए 30 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम इस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें बोनस शेयर मिलेगा। यह कंपनी का पहला मौका है जब वह शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है।

शेयर में तेजी और रिटर्न

बोनस शेयर के कारण कंपनी का एडजस्टेड प्राइस 20.47 रुपये हो गया है। सोमवार को बीएसई में स्टॉक 20.56 रुपये के लेवल पर खुला और कुछ ही देर में 22.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। पिछले 5 साल में इस शेयर ने 306% का रिटर्न दिया है, जबकि सेंसेक्स इंडेक्स ने इस दौरान 44.87% की तेजी दिखाई। हालांकि, पिछले एक साल में होल्ड करने वाले निवेशकों को 6.96% का नुकसान हुआ।

IRB Infrastructure Developers Ltd – स्टॉक अपडेट (30 मार्च 2026)

विवरण आंकड़े
शेयर का मूल्य (INR) 22.28 (+1.81 / 8.84%)
समय 30 Mar, 12:48 pm IST
खुला (Open) 20.56
उच्चतम (High) 22.7
न्यूनतम (Low) 20.1
मार्केट कैप (Mkt Cap) 13,450 करोड़
P/E अनुपात 17.52
52-सप्ताह उच्च (52-wk High) 27.14
52-सप्ताह न्यूनतम (52-wk Low) 19.15
डिविडेंड प्रतिशत 1.39%
त्रैमासिक डिविडेंड राशि 0.08

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर नियमित रूप से निवेशकों को डिविडेंड देती रही है। फरवरी 2026 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे और एक शेयर पर 0.07 रुपये का डिविडेंड बांटा था। 2025 में कंपनी ने तीन बार एक्स-डिविडेंड के जरिए निवेशकों को फायदा पहुंचाया था।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

बोनस शेयर क्या है?

बोनस शेयर कंपनी द्वारा निवेशकों को मुफ्त में दिए जाने वाले अतिरिक्त शेयर हैं। IRB में यह 1:1 के अनुपात में है।

आज एक्स-बोनस ट्रेड क्यों हो रहा है?

आज रिकॉर्ड डेट (30 मार्च 2026) के कारण शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं।

कौन निवेशक बोनस शेयर पाएंगे?

जिन निवेशकों का नाम रिकॉर्ड डेट पर कंपनी की बुक में दर्ज है।

5 साल में रिटर्न कितना रहा?

पिछले 5 साल में शेयर ने 306% का रिटर्न दिया है।

शीर्ष 5 समाचार