Chhattisgarh Elephant Attack: भैंस चराने जंगल गया था ग्रामीण, नर हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

Ads

Chhattisgarh Elephant Attack: भैंस चराने जंगल गया था ग्रामीण, नर हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

  • Reported By: Dewesh Dubey

    ,
  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 04:10 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 04:14 PM IST

Chhattisgarh Elephant Attack: भैंस चराने जंगल गया था ग्रामीण, नर हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • रामानुजगंज के शिवपुर जंगल में नर हाथी का हमला
  • इन्द्रनाथ सिंह की हाथी के कुचलने से मौके पर मौत
  • वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह

रामानुजगंज। Chhattisgarh Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित शिवपुर जंगल में नर हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण सुबह भैंस चराने के लिए जंगल गया था, इसी दौरान झारखंड की ओर से पहुंचे नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

इलाके में दहशत

Ramanujganj Elephant Attack मिली जानकरी के अनुसार, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान ग्राम शिवपुर निवासी इन्द्रनाथ सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुची और ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल की ओर नहीं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। (Chhattisgarh Elephant Attack)

ये भी पढ़ें

रामानुजगंज में हाथी के हमले में किसकी मौत हुई?

शिवपुर निवासी ग्रामीण इन्द्रनाथ सिंह की हाथी के हमले में मौत हुई है।

हादसा कैसे हुआ?

ग्रामीण सुबह भैंस चराने के लिए जंगल गया था, तभी झारखंड की ओर से आए नर हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

घटना कहां हुई?

यह घटना छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित शिवपुर जंगल में हुई।

घटना के बाद वन विभाग ने क्या किया?

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क किया।

ग्रामीणों को क्या सावधानी बरतने की सलाह दी गई है?

हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।