CRPF Inspector Rapes Girl Child: रक्षक बना भक्षक… CRPF इंस्पेक्टर ने चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, प्रदेश के इस इलाके में हुई शर्मनाक वारदात

Ads

CRPF Inspector Rapes Girl Child: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक CRPF इंस्पेक्टर ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है।

CRPF Inspector Rapes Girl Child/Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • एमपी के सीधी जिले में CRPF इंस्पेक्टर ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म।
  • आरोपी ने माशूम को कुरकुरे और बिस्किट देने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया।
  • पुलिस ने आरोपी CRPF इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CRPF Inspector Rapes Girl Child: सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक CRPF इंस्पेक्टर ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने माशूम को कुरकुरे और बिस्किट देने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद कल देर रात कोतवाली में जीरो पर FIR दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने लालच देकर बुलाया था बच्ची को

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक घटना दिनांक 14 अगस्त 2026 को घटित की गई जहां आरोपी जिसकी उम्र 59 वर्ष निवासी थाना व तहसील मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश जो केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ)में निरीक्षक के पद पर पदस्थ है वह छुट्टी मनाने अपने भतीजे के घर आया हुआ था, (CRPF Inspector Rapes Girl Child) घटना दिनांक को भी आरोपी सुबह घर मे ही मौजूद था तभी उसको घर के बाहर माशूम दिखी तो उसको बिस्किट और कुरकुरे देने के बहाने घर के अंदर बुलाया और 3 वर्ष 11 माह की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए दुराचार कर मानवता को शर्मसार किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CRPF Inspector Rapes Girl Child: घटना के बाद रोती बिलखती बच्ची अपने मां को घटना के बारे में बताया तब उसने सभी परिजनों को घटना की जानकारी दी । फिर दूसरे दिन 15 अगस्त 2026 को सिटी कोतवाली में जीरो पर अपराध क्रमांक 567/26 बीएन एसएस की धारा 65(2) 5(M)/6 पास्को के तहत मामला पंजीबद्ध कर मझौली भेजा गया जिसके बाद मझौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां में उसे न्यायालय ने जिला जेल सीधी भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-