MP Maihar News: जन्मदिन पार्टी में जानें के लिए निकले थे घर से, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते हो गई इतने लोगों की मौत

Ads

MP Maihar News: मैहर जिले में उफनता नाला पार करते समय बाइक सवार 19 वर्षीय एक युवक और दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

MP Maihar News/Image Credit: IBC24.In

HIGHLIGHTS
  • मैहर जिले में उफनता नाला पार करते समय बहे एक युवक और बच्चे।
  • उफनते नाले में बहने से हुई तीनों की मौत।
  • SDRF और NDRF की टीम ने तीनों के शव किए बरामद।

MP Maihar News: मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में उफनता नाला पार करते समय बाइक सवार 19 वर्षीय एक युवक और दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की संयुक्त टीम ने रविवार को सात वर्षीय विराज कुशवाहा, उसके भाई सार्थक कुशवाहा और उनके मामा अंकुल कुशवाहा के शव बरामद किए।

जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे थे मृतक

देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि, तीनों शनिवार रात करीब 10 बजे तेंदुहाटी में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जुदा गांव के पास उफनते नाले पर बनी पुलिया पार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि युवक उस रास्ते से परिचित नहीं था और संभवतः रास्ते का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण मोटरसाइकिल समेत नाले में गिर गया। (MP Maihar News) बहने वालों की पहचान विराज कुशवाहा (7), सार्थक कुशवाहा (5) और उनके मामा अंकुल कुशवाहा (19) के रूप में बताई गई है। दोनों बच्चे अमरपाटन क्षेत्र के भड़री गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अंकुल कुशवाहा खरमसेड़ा का रहने वाला बताया गया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों की तलाश शुरू कराई।

मृतकों के परिजनों ने किया चक्काजाम

MP Maihar News: थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल बाद में नाले के किनारे पुल के पास फंसी हुई मिली। पीड़ितों के परिजनों ने तलाशी अभियान में कथित देरी के विरोध में रविवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया। इसके कारण करीब 500 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई और एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस की अपील के बाद परिजनों ने करीब एक घंटे बाद सड़क से नाकाबंदी हटा ली।

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

लगातार बारिश के कारण जिले की कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। (MP Maihar News)  ऐसे में प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि उफनती नदियों, नालों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। पानी का बहाव सामान्य दिखाई देने पर भी अचानक तेज हो सकता है और गंभीर हादसा हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-