Jio Finance Share Price: 6 महीने में 47% का रिटर्न, इस स्टॉक ने मचा दी धूम, अगला टारगेट जानकर चौंक जाएंगे

Ads

Jio Finance Share Price: 6 महीने में 47% का रिटर्न, इस स्टॉक ने मचा दी धूम, अगला टारगेट जानकर चौंक जाएंगे

  •  
  • Publish Date - August 17, 2025 / 11:15 AM IST,
    Updated On - August 17, 2025 / 11:15 AM IST

(Jio Finance Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

HIGHLIGHTS
  • गुरुवार को शेयर 0.98% गिरकर ₹327.35 पर बंद हुआ।
  • 52 हफ्ते के हाई से अभी 10.71% नीचे ट्रेड कर रहा है।
  • YTD रिटर्न +7.52% और 5 साल में +52.61% की बढ़त।

Jio Finance Share Price: ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी-50 ने गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को हल्की तेजी के साथ सकारात्मक शुरुआत की थी। गुरुवार के दिन क्लोजिंग बेल पर बीएसई सेंसेक्स 57.75 अंक या 0.07% की उछाल के साथ 80,597.66 पर और एनएसई निफ्टी 11.95 अंक या 0.05% चढ़कर 24,631.30 के स्तर पर बंद हुआ।

जियो फाइनेंस के शेयर में हल्की गिरावट

गुरुवार को तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के स्टॉक में 0.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह शेयर 327.35 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था। गुरुवार को सुबह ओपनिंग बेल पर ट्रेडिंग शुरू होते ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी शेयर 330.60 रुपये पर खुला था। जो दोपहर 3.30 बजे तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के शेयर 331.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई लेवल तक पहुंच गया था। वहीं, गुरुवार को इस शेयर का लो लेवल 325.85 रुपये रहा।

52 सप्ताह का हाई और लो-लेवल

गुरुवार, 14 अगस्त 2025 तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 363 रुपये था। वहीं, शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 198.65 रुपये था। यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से 10.71 प्रतिशत फिसल गया है, वहीं, 52 सप्ताह के निचले स्तर से 64.79 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। रविवार, 17 अगस्त तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी का कुल मार्केट कैप घटकर 2,08,007 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के शेयर का वर्तमान पी/ई रेशियो 127.72 है।

Jio Financial Services Ltd – Market Summary

डेटा पॉइंट विवरण
शेयर प्राइस ₹327.35 (−3.25
ट्रेडिंग टाइम 14 अगस्त, दोपहर 3:30 बजे
ओपनिंग प्राइस ₹330.60
इंट्रा-डे हाई ₹331.95
इंट्रा-डे लो ₹325.85
मार्केट कैप ₹2.08 लाख करोड़ (LCr)
P/E रेशियो 127.72
डिविडेंड यील्ड 0.15%
52-सप्ताह हाई ₹363.00
52-सप्ताह लो ₹198.65
त्रैमासिक डिविडेंड ₹0.12 प्रति शेयर

एक्सपर्ट की सलाह और टारगेट प्राइस

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के शेयर की मौजूदा कीमत 327.35 रुपये है। याहू फाइनेंशियल के एनालिस्ट ने इस स्टॉक को ‘Hold’ यानी बनाए रखने की सलाह दी है। एक्सपर्ट नेजियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 361 रुपये तय किया है, यानी इसमें आने वाले समय में निवेशकों को करीब 10.28% की अपसाइड रिटर्न मिलने की संभावना जताई है।

बीते साल के रिटर्न का हाल

रविवार, 17 अगस्त तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के शेयर में पिछले 1 साल में -1.24% की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं साल-दर-साल (YTD) आधार पर 7.52% की बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 47.16 प्रतिशत और 5 साल की अवधि के दौरान इस स्टॉक में 52.61 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मौजूदा शेयर प्राइस क्या है?

फिलहाल यह शेयर ₹327.35 पर ट्रेड कर रहा है।

क्या एक्सपर्ट्स इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दे रहे हैं?

Yahoo Financial के अनुसार, इस स्टॉक पर "Hold" यानी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

इस स्टॉक का टारगेट प्राइस कितना है और संभावित रिटर्न क्या है?

एक्सपर्ट्स ने टारगेट प्राइस ₹361 रखा है, जिससे करीब 10.28% की अपसाइड संभावित है।

पिछले 6 महीने और 1 साल में शेयर ने कितना रिटर्न दिया है?

6 महीने में 47.16% की तेजी, लेकिन 1 साल में -1.24% की गिरावट रही है।